Connect with us

news

Sunni (Shimla) : Governor of H.P., B. Dattatreya Presides 2nd Anniversary of Sunni Centre as Chief Guest

Published

on

सुन्नी [शिमला] : गत दिन सुन्नी उप सेवा केंद्र का वार्षिक आध्यात्मिक उत्सव ओम शांति भवन के हाल मे बड़ी धूम-धाम से मनाया गया जिसमे भ्राता बंडारु दत्तात्रेय महामहिम राज्यपाल हिमाचल प्रदेश ने वतौर मुख्य अतिथि भाग लिया । उन्होने अपने उद्गार प्रकट करते हुये ब्रह्माकुमारी बहनो की भूरी2 प्रशंसा की और कहा की मन को शुद्ध व शक्तिशाली बनाना ही उत्कृष्ट मानवीय सेवा है जो काम ये बहने विश्व के 83 देशों मे गाँव2 मे जा कर रही है।


उन्होने आगे कहा कि ऐसी उत्कृष्ट सेवा के लिए ही संभवत: आज हम नवरात्रि पर कन्याओं की पूजा करते हैं जो इन्ही बहनो के द्वारा वर्तमान समय पर किए गए श्रेष्ठ कर्मो कि यादगार है । इस पुनीत अवसर पर उन्होने सुन्नी उप सेवा केंद्र की संचालिका ब्र0कु0 शकुंतला बहन को एक प्रशस्ति पत्र भेंट करके सम्मानित किया और उसके पश्चात जिन भाई-बहनो ने इस पुण्य कार्य मे ब्रह्माकुमारी बहन का तन मन धन तथा समय दे कर सहयोग दिया और इस ईश्वरीय पढ़ाई के चारों विषयों मे पूरे वर्ष 2018-19 मे अच्छे अंक प्राप्त किए, उन्हे भी एक2 प्रशस्ति पत्र दे कर 58 गाँव से पधारे सैंकड़ों लोगो की उपस्थिती मे सम्मानित किया गया ।

इस कार्यक्रम का महत्व तो उस समय और बढ़ गया जब मधुवन अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय से वरिष्ठ राजयोगी भ्राता बी0 के0 प्रकाश दादी काटेज, बी0 के0 रवि भाई अडियो विभाग, बी0के0 राकेश भाई फोटोग्राफी तथा बी0के0 नर सिंह भाई विडियो विभाग ने भी इस उत्सव मे अपनी उपस्थिती दर्ज की । भ्राता बी0के0 प्रकाश ने विशेष एक सुंदर माला मधुवन से आदरणीय दादी जानकी जी की ओर से महामहिम राज्यपाल को पहनाई और सभी को अपनी शुभकामनायें भी दी।

यही नहीं, इस उत्सव मे चार चाँद तो उस समय लग गए जब विशेष हैदराबाद से पधारी ब्र0कु0 अंजलि बहन वतौर मुख्य वक्ता मंच पर विराजमान हुई और उन्होने अपने उद्बोधन से सारी सभा को मंत्र मुग्ध कर दिया।

news

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और मंत्रिमंडल के सदस्यों को बांधा रक्षा-सूत्र

Published

on

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और मंत्रिमंडल के सदस्यों को बांधा रक्षा-सूत्र

शिमला, हिमाचल प्रदेश। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने शिमला स्थित विधानसभा परिसर में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं प्रदेश मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों को आध्यात्मिक रक्षा-सूत्र बांधकर पवित्रता, शांति, सद्भावना और नैतिक मूल्यों का संदेश दिया।

ब्रह्माकुमारी शिमला पंथाघाटी सेंटर की प्रभारी बीके रजनी दीदी के नेतृत्व में ब्रह्माकुमारी बहनें एवं भाई विधानसभा पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया सहित अन्य मंत्रियों एवं अधिकारियों को राखी बांधी गई। बहनों ने सभी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की मंगलकामना की।

मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ब्रह्माकुमारी बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट स्नेह, विश्वास और आपसी प्रेम का प्रतीक है। यह पर्व समाज में भाईचारे और सद्भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा किए जा रहे आध्यात्मिक एवं सामाजिक प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर बीके रजनी बहन एवं बीके सुनीता बहन ने मुख्यमंत्री, मंत्रियों एवं अधिकारियों को राखी बांधकर उन्हें नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। साथ ही पवित्रता, शांति और सद्भावना के प्रतीक तिलक लगाया तथा ईश्वरीय सौगात भेंट की।

बीके सुनीता दीदी ने कहा कि सच्चा रक्षा-सूत्र केवल बाहरी सुरक्षा का प्रतीक नहीं, बल्कि आत्मिक शक्ति प्रदान करने वाला संकल्प है। उन्होंने सभी से व्यसनों एवं जीवन की बुराइयों से दूर रहकर सकारात्मक और मूल्यनिष्ठ जीवन जीने का आह्वान किया।

ब्रह्माकुमारी बहनों ने उपस्थित सभी लोगों को जीवन में बुराइयों का त्याग करने, अच्छे कर्म करने तथा समाज में प्रेम, शांति और भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प भी करवाया।

कार्यक्रम में बीके रजनी बहन, बीके सुनीता बहन, बीके रितु बहन, सरला बहन, भावना बहन, बीके हृदयराम भाई एवं बीके यशपाल चौहान भाई सहित अन्य ब्रह्माकुमारी भाई-बहन उपस्थित रहे।

 

Continue Reading

news

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल जी से मुलाकात Meeting with Governor of Shimla

Published

on

By

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल जी  से शिमला पंथाघाटी सेवाकेंद्र की बी के सुनीता और पानीपत के भ्राता भारत भूषण और अन्य बहनों ने मुलाकात की, ईश्वरीय सौगात दी। और साइंटिस्ट एवं इंजीनियरिंग विंग के प्रोग्राम में माउंट आबू आने का निमंत्रण दिया।
हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव प्रमोद सक्सेना जी को ईश्वरीय संदेश दिया और ज्ञान की रूह रिहान की और ईश्वरीय  सौगात दी।
 हिमाचल प्रदेश के हाई कोर्ट शिमला में लगभग 300 वकीलों को भ्राता भारत भूषण ने जॉय एट वर्क प्लेस, वर्क विदआउट वरी और हाउ टू लीड टेंसन फ्री लाइफ विषयों पर बताया तथा हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अध्यक्ष पीयूष वर्मा  को ईश्वरीय सौगात दी  ।
1
1) हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल जी से शिमला पंथाघाटी सेवाकेंद्र से बी के सुनीता और पानीपत के भ्राता भारत भूषण और अन्य बहनें सौगात देते हुए,
2) हिमाचल प्रदेश मुख्य सचिव प्रमोद सक्सेना जी को ईश्वर यशोदा देते हुए बीके भारत भूषण सुनीता बहन तथा अन्य बहनें
 3) 300 वकीलों को ईश्वरीय संदेश देते हुए बी के भारत भूषण भाई
4) पीयूष वर्मा वरिष्ठ अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन को ईश्वरीय सौगात देते बीके भारत भूषण भाई, सुनीता बहन तथा अन्य
Continue Reading

news

Tying Rakhi to Hon. Governor & Chief Minister of HP

Published

on

By

रक्षा बंधन के पावन पर्व पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल माननीय शिव प्रताप शुक्ल तथा  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुखु को शिमला पंथाघाटी सेवा केंद्र संचालिका ब्रह्मा कुमारी रजनी, ब्रह्मा कुमारी सुनीता बी के ओम प्रकाश ,बी के रितु ने राखी बांधी तथा ईश्वरीय सन्देश दिया  |
1)  राज्यपाल माननीय शिव प्रताप शुक्ल
2 ) मुख्यमंत्री सुखविंदर सुखु
Continue Reading

Brahma Kumaris shimla