Shimla
Tried Raksha-bandhan to Governor of Himachal & Minister Virender Kanvar
सुन्नी [शिमला] : रक्षा बन्धन के पावन पर्व पर ब्रह्मा कुमारी सुन्नी उप सेवा केंद्र की संचालिका बी0के0 शकुंतला बहन ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल भ्राता बंडारु दत्तात्रेय जी को राजभवन शिमला मे राखी बांधी। इस अवसर पर बी0जे0पी0 महिला मोर्चा अध्यक्ष, मेयर नगर पालिका शिमला तथा प्रदेश की अन्य वरिष्ठ एवं विशिष्ट महिलाएँ उपस्थित थीं । माननीय राज्यपाल महोदय ने सभी बहनो का हिमाचली टोपी पहना कर और शाल ओढ़ा कर स्वागत किया और विशेष ब्रह्माकुमारी शकुंतला बहन से रक्षा बंधन पर अपने विचार रखनेका आग्रह किया जो शकुंतला बहन ने 15 मिनट तक सभी को संबोधित करते हुये कहा कि आज सब कोविड-19 वैश्विक महामारी से भयभीत है । अभी तक इसकी वेकसिन तैयार नहीं हुई है । लेकिन हमे धैर्य रखना है । मन मजबूत करना है । जब सारे रास्ते बंद हो जाते हैं तो हम ऊपर की ओर देख कर कहते हैं कि अब ऊपर वाला ही रक्षा करेगा । इस विश्वास को अन्तर्मन मे पुन: जगाना होगा । बस, यही प्रयोग अब हम सब मिल कर कर सकते हैं। सर्व रक्षक परमात्मा शिव को सच्चे मन से आज राखी के दिन अपना भाई मान कर यह प्रतिज्ञा का धागा बांध लें कि वही मेरी और सबकी रक्षा करेगा तो सबके एकत्रित विचारों की ऊर्जा से चमत्कारिक परिणाम सामने आयेगा। हमारे शुद्ध एवं शक्तिशाली विचारों से यह तन स्वस्थ और सुरक्षित हो जाएगा । उन्होने आगे कहा कि सरकारी गाइड लाइन का पालन करते हुये सचेत भी रहना है और सोच भी सकारात्मक रखनी है । लॉक डाउन मे ब्रह्मा कुमारीज़ ने न केवल सरकार को आर्थिक सहयोग दिया अपितु कोविड वारियर मेडिकल स्टाफ, पुलिस तथा सफाई कर्मचारियों को जगह 2 पर सम्मानित भी किया। यह संक्षिप्त प्रवचन सुनने के बाद कई वरिष्ठ महिलाओं ने भी ब्रह्मा कुमारी शकुंतला बहन से राखी बँधवाई। तत्पश्चात मोहित चावला ADC to Governor, जयंत शर्मा , प्रैस सेक्रेटरी तथा प्राइवेट सेक्रेटरी को भी राखी बांधी गई ।
इसके अतिरिक्त कृषि एवं पंचायती राज मंत्री भ्राता वीरेंद्र कंवर को भी राखी बांधी गई और उन्हे माउंट आबु आने का निमंत्रण भी दिया गया
- शिमला राजभवन में राखी का महत्त्व बताते हुए बी के शकुन्तला बहन
- सुन्नी शिमला कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री भ्राता वीरेंद्र कँवर को ईशवरीय प्रसाद देते हुए बी के शकुन्तला बहन साथ में रेवादास भाई
- शिमला राजभवन में बी के शकुन्तला बहन को समानित करते हुए माननीय राज्यपाल सरे बंडारू दत्तात्रेय जी
- शिमला हिमाचल प्रदेश राजभवन मेंश्री बंडारू दत्तात्रेय महामहिम राज्यपाल को तिलक लगाते हुए बी के शकुंतला बहन
- सुन्नी शिमला राजभवन में राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय को ईशवरीय प्रसाद देते हुए बी के शकुन्तला बहन बी के रेवादास भाई एंव अन्य
- ADC mohit chwala ji ko BKShakuntla bhan rakhi bahandhte hue
- प्रेस सेक्रेटरी जयंत शर्मा जी
- Raj bhawan shimla ADC Mohit Chawala ji ko toli deye hue
news
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और मंत्रिमंडल के सदस्यों को बांधा रक्षा-सूत्र
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और मंत्रिमंडल के सदस्यों को बांधा रक्षा-सूत्र
शिमला, हिमाचल प्रदेश। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने शिमला स्थित विधानसभा परिसर में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं प्रदेश मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों को आध्यात्मिक रक्षा-सूत्र बांधकर पवित्रता, शांति, सद्भावना और नैतिक मूल्यों का संदेश दिया।
ब्रह्माकुमारी शिमला पंथाघाटी सेंटर की प्रभारी बीके रजनी दीदी के नेतृत्व में ब्रह्माकुमारी बहनें एवं भाई विधानसभा पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया सहित अन्य मंत्रियों एवं अधिकारियों को राखी बांधी गई। बहनों ने सभी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की मंगलकामना की।
मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ब्रह्माकुमारी बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट स्नेह, विश्वास और आपसी प्रेम का प्रतीक है। यह पर्व समाज में भाईचारे और सद्भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा किए जा रहे आध्यात्मिक एवं सामाजिक प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर बीके रजनी बहन एवं बीके सुनीता बहन ने मुख्यमंत्री, मंत्रियों एवं अधिकारियों को राखी बांधकर उन्हें नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। साथ ही पवित्रता, शांति और सद्भावना के प्रतीक तिलक लगाया तथा ईश्वरीय सौगात भेंट की।
बीके सुनीता दीदी ने कहा कि सच्चा रक्षा-सूत्र केवल बाहरी सुरक्षा का प्रतीक नहीं, बल्कि आत्मिक शक्ति प्रदान करने वाला संकल्प है। उन्होंने सभी से व्यसनों एवं जीवन की बुराइयों से दूर रहकर सकारात्मक और मूल्यनिष्ठ जीवन जीने का आह्वान किया।
ब्रह्माकुमारी बहनों ने उपस्थित सभी लोगों को जीवन में बुराइयों का त्याग करने, अच्छे कर्म करने तथा समाज में प्रेम, शांति और भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प भी करवाया।
कार्यक्रम में बीके रजनी बहन, बीके सुनीता बहन, बीके रितु बहन, सरला बहन, भावना बहन, बीके हृदयराम भाई एवं बीके यशपाल चौहान भाई सहित अन्य ब्रह्माकुमारी भाई-बहन उपस्थित रहे।
Shimla
माननीय राज्यपाल, मुख्य मंत्री, मंत्रीगण तथा उच्च स्तरीय अधिकारीयों को ब्रह्माकुमारी बहनों ने बांधी राखी
news
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल जी से मुलाकात Meeting with Governor of Shimla
1) हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल जी से शिमला पंथाघाटी सेवाकेंद्र से बी के सुनीता और पानीपत के भ्राता भारत भूषण और अन्य बहनें सौगात देते हुए,
-
news9 years agoसुन्नी-शिमला- हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल आचार्य देवव्रत को निमंत्रण
-
news6 years agoMaha Shivratri Celebration
-
news7 years agoSunni (Shimla) : Governor of H.P., B. Dattatreya Presides 2nd Anniversary of Sunni Centre as Chief Guest
-
news7 years agoशिमला : नशा एवं शराब के रोकथाम को लेकर विशेष कार्यक्रम
-
Shimla5 years agoशिमला (हि.प्र.) हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ अरलेकर को ब्रह्माकुमारी बहनों ने रक्षा सूत्र बांधा
-
Shimla5 years agoShimla- हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर द्वारा “आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर”
-
Shimla3 years ago08th June : BK Shivani : Art of Stress Free Life (Shimla)
-
news5 years agoShimla (HP) – ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र शिमला द्वारा मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर को राखी बाँधी गयी- Brahma Kumaris Tied Rakhi to Chief Minister of HP






















