Connect with us

Shimla

Shimla- हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर द्वारा “आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर”

Published

on

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल माननीय महामहिम श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर जी ने दिनांक 20 फरवरी 2022 को ब्रह्माकुमारीज के शिमला पंथाघाटी सेवा केंद्र में आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया तथा शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष पर शिव ध्वजारोहण किया गया | राज्यपाल जी ने सेवा केंद्र के परिसर में बनाए जाने वाले पार्क का उद्घाटन कर एक सेब का पौधा रोपण किया | ब्रह्माकुमारी रजनी बहन और सुनीता बहन ने राज्यपाल जी का स्वागत व सम्मानित किया |

महामहिम राज्यपाल जी ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि आज मै यहाँ इस पर्व को मनाने आया हूं | ब्रह्माकुमारीज संस्थान के कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा किये गए कार्य अनुकरणीय है | उन्होंने कहा महाशिवरात्रि का हमारे सांस्कृतिक जीवन में एक विशेष स्थान है | राज्यपाल जी ने उच्च परम्पराओं पर विशेष बल देते हुए कहा कि  ब्रह्माकुमारीज संगठन समाज में अच्छे विचारों और संस्कृति को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है |
पूर्व विधायक राजयोगी भ्राता हृदय राम जी ने संस्था की विभिन गतिविधियों से अवगत करवाया | ब्रह्माकुमारी सुनीता बहन ने महाशिवरात्रि पावन पर्व का रहस्य बताया | अंत में ब्रह्माकुमारी सुनीता बहन ने सभी आए हुए मेहमानों का धन्यवाद किया | ब्रह्मा कुमारी रजनी बहन और सुनीता बहन ने मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल जी को ईश्वरीय प्रसाद और सौगात देकर विदाई दी |

news

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और मंत्रिमंडल के सदस्यों को बांधा रक्षा-सूत्र

Published

on

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और मंत्रिमंडल के सदस्यों को बांधा रक्षा-सूत्र

शिमला, हिमाचल प्रदेश। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने शिमला स्थित विधानसभा परिसर में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं प्रदेश मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों को आध्यात्मिक रक्षा-सूत्र बांधकर पवित्रता, शांति, सद्भावना और नैतिक मूल्यों का संदेश दिया।

ब्रह्माकुमारी शिमला पंथाघाटी सेंटर की प्रभारी बीके रजनी दीदी के नेतृत्व में ब्रह्माकुमारी बहनें एवं भाई विधानसभा पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया सहित अन्य मंत्रियों एवं अधिकारियों को राखी बांधी गई। बहनों ने सभी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की मंगलकामना की।

मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ब्रह्माकुमारी बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट स्नेह, विश्वास और आपसी प्रेम का प्रतीक है। यह पर्व समाज में भाईचारे और सद्भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा किए जा रहे आध्यात्मिक एवं सामाजिक प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर बीके रजनी बहन एवं बीके सुनीता बहन ने मुख्यमंत्री, मंत्रियों एवं अधिकारियों को राखी बांधकर उन्हें नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। साथ ही पवित्रता, शांति और सद्भावना के प्रतीक तिलक लगाया तथा ईश्वरीय सौगात भेंट की।

बीके सुनीता दीदी ने कहा कि सच्चा रक्षा-सूत्र केवल बाहरी सुरक्षा का प्रतीक नहीं, बल्कि आत्मिक शक्ति प्रदान करने वाला संकल्प है। उन्होंने सभी से व्यसनों एवं जीवन की बुराइयों से दूर रहकर सकारात्मक और मूल्यनिष्ठ जीवन जीने का आह्वान किया।

ब्रह्माकुमारी बहनों ने उपस्थित सभी लोगों को जीवन में बुराइयों का त्याग करने, अच्छे कर्म करने तथा समाज में प्रेम, शांति और भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प भी करवाया।

कार्यक्रम में बीके रजनी बहन, बीके सुनीता बहन, बीके रितु बहन, सरला बहन, भावना बहन, बीके हृदयराम भाई एवं बीके यशपाल चौहान भाई सहित अन्य ब्रह्माकुमारी भाई-बहन उपस्थित रहे।

 

Continue Reading

Shimla

माननीय राज्यपाल, मुख्य मंत्री, मंत्रीगण तथा उच्च स्तरीय अधिकारीयों को ब्रह्माकुमारी बहनों ने बांधी राखी

Published

on

By

 रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र संचालिका बी के रजनी बहन, अतिरिक्त संचालिका बी के सुनीता बहन ने रक्षाबंधन पर माननीय महामहिम राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ला तथा माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश श्री सुखविंदर सिंह सुखु जी को इस विशेष अवसर पर राखी बांधकर तथा ईश्वरीय सौगात देकर उनका सम्मान किया और शुभकामनाएं व्यक्त की|
इस अवसर पर साइंटिस्ट और इंजीनियरिंग विंग के नेशनल कोऑर्डिनेटर भ्राता भारत भूषण ने माउंट आबू में होने वाले विभिन्न विंग के सभी सम्मेलन का निमंत्रण दिया|
इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश सरकार के अन्य मंत्री और प्रमुख अधिकारियों जैसे मुख्य सचिव, अन्य विभागों के सचिव, उपायुक्त शिमला, अधीक्षक  पुलिस शिमला, कमिश्नर नगर निगम शिमला, एडवोकेट जनरल, आर्मी के अधिकारी के साथ जवानों ,मीडिया के प्रमुख भाई बहनों , उप -मेयर , पार्षद ,स्वास्थ्य विभाग प्रमुख  को  बी के दुर्गा , बी के गीता,  बी के रीता, बी के अदिति ने इस विशेष अवसर ईश्वरीय राखी बांधकर उनका सम्मान किया  तथा  राखी के साथ भाईचारे और शान्ति  का सन्देश दिया |
 
फोटो विवरण 
१) राज्यपाल भ्राता  प्रताप शुक्ला जी को राखी बांधते हुए _बी के रजनी, बी के सुनीता ,भ्राता भारत भूषण, बी के सुरेश  
 
२) मुख्यमंत्री सुखविंदर सुखु जी को राखी बांधते हुए-बी के रजनी, बी के सुनीता ,भ्राता भारत भूषण
 
३) पी डब्लू डी मिनिस्टर  राजा विक्रमादित्य  तथा रानी प्रतिभा सिंह एम. एल. ऐ. को राखी बांधने के बाद सौगात देते हुए – बी के रजनी, बी के सुनीता ,भ्राता भारत भूषण और अन्य बहनें 
 
४) एम. एल. ऐ भ्राता जय राम ठाकुर को राखी बांधने के बाद सौगात देते हुए – बी के सुनीता ,भ्राता भारत भूषण और अन्य बहनें
 
५)  पंचायती राज मंत्री भ्राता अनिरुद्ध ठाकुर को राखी बांधने के बाद सौगात देते हुए -बी के सुनीता ,भ्राता भारत भूषण
 
६) एम. एल. ऐ भ्राता नन्दलाल को राखी बांधने के बाद सौगात देते हुए -बी के सुनीता ,भ्राता भारत भूषण
Continue Reading

news

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल जी से मुलाकात Meeting with Governor of Shimla

Published

on

By

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल जी  से शिमला पंथाघाटी सेवाकेंद्र की बी के सुनीता और पानीपत के भ्राता भारत भूषण और अन्य बहनों ने मुलाकात की, ईश्वरीय सौगात दी। और साइंटिस्ट एवं इंजीनियरिंग विंग के प्रोग्राम में माउंट आबू आने का निमंत्रण दिया।
हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव प्रमोद सक्सेना जी को ईश्वरीय संदेश दिया और ज्ञान की रूह रिहान की और ईश्वरीय  सौगात दी।
 हिमाचल प्रदेश के हाई कोर्ट शिमला में लगभग 300 वकीलों को भ्राता भारत भूषण ने जॉय एट वर्क प्लेस, वर्क विदआउट वरी और हाउ टू लीड टेंसन फ्री लाइफ विषयों पर बताया तथा हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अध्यक्ष पीयूष वर्मा  को ईश्वरीय सौगात दी  ।
1
1) हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल जी से शिमला पंथाघाटी सेवाकेंद्र से बी के सुनीता और पानीपत के भ्राता भारत भूषण और अन्य बहनें सौगात देते हुए,
2) हिमाचल प्रदेश मुख्य सचिव प्रमोद सक्सेना जी को ईश्वर यशोदा देते हुए बीके भारत भूषण सुनीता बहन तथा अन्य बहनें
 3) 300 वकीलों को ईश्वरीय संदेश देते हुए बी के भारत भूषण भाई
4) पीयूष वर्मा वरिष्ठ अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन को ईश्वरीय सौगात देते बीके भारत भूषण भाई, सुनीता बहन तथा अन्य
Continue Reading

Brahma Kumaris shimla