news
LiVE Shimla :2nd Event Brahma Kumaris Sunni Himachal Pradesh
news
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और मंत्रिमंडल के सदस्यों को बांधा रक्षा-सूत्र
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और मंत्रिमंडल के सदस्यों को बांधा रक्षा-सूत्र
शिमला, हिमाचल प्रदेश। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने शिमला स्थित विधानसभा परिसर में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं प्रदेश मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों को आध्यात्मिक रक्षा-सूत्र बांधकर पवित्रता, शांति, सद्भावना और नैतिक मूल्यों का संदेश दिया।
ब्रह्माकुमारी शिमला पंथाघाटी सेंटर की प्रभारी बीके रजनी दीदी के नेतृत्व में ब्रह्माकुमारी बहनें एवं भाई विधानसभा पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया सहित अन्य मंत्रियों एवं अधिकारियों को राखी बांधी गई। बहनों ने सभी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की मंगलकामना की।
मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ब्रह्माकुमारी बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट स्नेह, विश्वास और आपसी प्रेम का प्रतीक है। यह पर्व समाज में भाईचारे और सद्भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा किए जा रहे आध्यात्मिक एवं सामाजिक प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर बीके रजनी बहन एवं बीके सुनीता बहन ने मुख्यमंत्री, मंत्रियों एवं अधिकारियों को राखी बांधकर उन्हें नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। साथ ही पवित्रता, शांति और सद्भावना के प्रतीक तिलक लगाया तथा ईश्वरीय सौगात भेंट की।
बीके सुनीता दीदी ने कहा कि सच्चा रक्षा-सूत्र केवल बाहरी सुरक्षा का प्रतीक नहीं, बल्कि आत्मिक शक्ति प्रदान करने वाला संकल्प है। उन्होंने सभी से व्यसनों एवं जीवन की बुराइयों से दूर रहकर सकारात्मक और मूल्यनिष्ठ जीवन जीने का आह्वान किया।
ब्रह्माकुमारी बहनों ने उपस्थित सभी लोगों को जीवन में बुराइयों का त्याग करने, अच्छे कर्म करने तथा समाज में प्रेम, शांति और भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प भी करवाया।
कार्यक्रम में बीके रजनी बहन, बीके सुनीता बहन, बीके रितु बहन, सरला बहन, भावना बहन, बीके हृदयराम भाई एवं बीके यशपाल चौहान भाई सहित अन्य ब्रह्माकुमारी भाई-बहन उपस्थित रहे।
news
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल जी से मुलाकात Meeting with Governor of Shimla
1) हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल जी से शिमला पंथाघाटी सेवाकेंद्र से बी के सुनीता और पानीपत के भ्राता भारत भूषण और अन्य बहनें सौगात देते हुए,
news
Tying Rakhi to Hon. Governor & Chief Minister of HP
-
news9 years agoसुन्नी-शिमला- हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल आचार्य देवव्रत को निमंत्रण
-
news6 years agoMaha Shivratri Celebration
-
news7 years agoSunni (Shimla) : Governor of H.P., B. Dattatreya Presides 2nd Anniversary of Sunni Centre as Chief Guest
-
news7 years agoशिमला : नशा एवं शराब के रोकथाम को लेकर विशेष कार्यक्रम
-
Shimla5 years agoशिमला (हि.प्र.) हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ अरलेकर को ब्रह्माकुमारी बहनों ने रक्षा सूत्र बांधा
-
Shimla5 years agoShimla- हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर द्वारा “आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर”
-
Shimla6 years agoTried Raksha-bandhan to Governor of Himachal & Minister Virender Kanvar
-
Shimla3 years ago08th June : BK Shivani : Art of Stress Free Life (Shimla)










