Shimla
Sunni (Shimla) – सुन्नी सेवाकेन्द्र के प्रथम वार्षिक उत्सव कार्यक्रम- ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज्यमंत्री भ्राता वीरेन्द्र कंवर रहे मुख्य अतिथि

सेवाकेन्द्र के प्रथम वार्षिक आध्यात्मिक उत्सव कार्यक्रम- सुन्नी सेवाकेन्द्र (सेवा-समाचार)
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के सुन्नी सेवाकेन्द्र द्वारा ओमशान्ति भवन, सुन्नी में प्रथम वार्षिक आध्यात्मिक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश, भ्राता वीरेन्द्र कंवर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज्यमंत्री भ्राता वीरेन्द्र कंवर द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। अपने सम्बोधन में उन्होंने संस्था को आध्यात्मिक उत्सव के आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने संस्था द्वारा समाज सुधार के लिए किये जा रहे कार्यों, युवा को नशे से बचाना, अंधविश्वास के विरूद्ध जागरूकता, तनावमुक्त समाज की बाहर-भीतर से स्वच्छता आदि कार्यों की प्रशंसा की। साथ ही संस्था द्वारा किसानों को अध्यात्म से जोड़कर कृषि कार्यों को सम्पादित करना तथा पारम्परिक शाश्वत यौगिक खेती अपना कर पौष्टिक अन्न का उत्पादन करने, जिससे आने वाली पीढ़ी को रासायनिक खादों से होने वाले कुप्रभावों से बचाया जा सके, जैसे कार्यक्रमों की सराहना की।
संस्था के मुख्यालय माउण्ट आबू से बी.के. प्रकाश, वरिष्ठ राजयोगी कार्यक्रम शामिल रहे। कार्यक्रम में पूर्व साँसद भ्राता सुरेश चन्देल, विधायक हीरालाल, भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. प्रमोद शर्मा, बहन बीना ठाकुर, तहसीलदार राजेश वर्मा, बहन शकुन्तला, भाई रेवादास, जालंधर, हमीरपुर, शिमला, बिलासपुर, मण्डी, सुन्नी क्षेत्र के 53 गाँवों के लगभग 800 भाई-बहन उपस्थित हुए।
संस्था सुन्नी क्षेत्र के 53 गाँवों में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार संस्था के समाज सुधार कार्यक्रमों में संस्था के साथ खड़ी है। हिमाचल सरकार मिशन से जुड़े गाँवों में लिंक रोड बनाने, पीने के पानी की व्यवस्था करने, चैक डैम बनाने, भारत निर्माण सेवाकेन्द्र, आदर्श गाँव निर्माण आदि कार्यक्रमों से जोड़कर सहायता करेगी।
कार्यक्रम के अन्त में संस्था द्वारा अतिथियों को स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के पश्चात् सभी भाई-बहनों को ब्रह्मा-भोजन भी स्वीकार कराया गया।
news
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और मंत्रिमंडल के सदस्यों को बांधा रक्षा-सूत्र
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और मंत्रिमंडल के सदस्यों को बांधा रक्षा-सूत्र
शिमला, हिमाचल प्रदेश। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने शिमला स्थित विधानसभा परिसर में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं प्रदेश मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों को आध्यात्मिक रक्षा-सूत्र बांधकर पवित्रता, शांति, सद्भावना और नैतिक मूल्यों का संदेश दिया।
ब्रह्माकुमारी शिमला पंथाघाटी सेंटर की प्रभारी बीके रजनी दीदी के नेतृत्व में ब्रह्माकुमारी बहनें एवं भाई विधानसभा पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया सहित अन्य मंत्रियों एवं अधिकारियों को राखी बांधी गई। बहनों ने सभी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की मंगलकामना की।
मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ब्रह्माकुमारी बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट स्नेह, विश्वास और आपसी प्रेम का प्रतीक है। यह पर्व समाज में भाईचारे और सद्भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा किए जा रहे आध्यात्मिक एवं सामाजिक प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर बीके रजनी बहन एवं बीके सुनीता बहन ने मुख्यमंत्री, मंत्रियों एवं अधिकारियों को राखी बांधकर उन्हें नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। साथ ही पवित्रता, शांति और सद्भावना के प्रतीक तिलक लगाया तथा ईश्वरीय सौगात भेंट की।
बीके सुनीता दीदी ने कहा कि सच्चा रक्षा-सूत्र केवल बाहरी सुरक्षा का प्रतीक नहीं, बल्कि आत्मिक शक्ति प्रदान करने वाला संकल्प है। उन्होंने सभी से व्यसनों एवं जीवन की बुराइयों से दूर रहकर सकारात्मक और मूल्यनिष्ठ जीवन जीने का आह्वान किया।
ब्रह्माकुमारी बहनों ने उपस्थित सभी लोगों को जीवन में बुराइयों का त्याग करने, अच्छे कर्म करने तथा समाज में प्रेम, शांति और भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प भी करवाया।
कार्यक्रम में बीके रजनी बहन, बीके सुनीता बहन, बीके रितु बहन, सरला बहन, भावना बहन, बीके हृदयराम भाई एवं बीके यशपाल चौहान भाई सहित अन्य ब्रह्माकुमारी भाई-बहन उपस्थित रहे।
Shimla
माननीय राज्यपाल, मुख्य मंत्री, मंत्रीगण तथा उच्च स्तरीय अधिकारीयों को ब्रह्माकुमारी बहनों ने बांधी राखी
news
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल जी से मुलाकात Meeting with Governor of Shimla
1) हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल जी से शिमला पंथाघाटी सेवाकेंद्र से बी के सुनीता और पानीपत के भ्राता भारत भूषण और अन्य बहनें सौगात देते हुए,
-
news9 years agoसुन्नी-शिमला- हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल आचार्य देवव्रत को निमंत्रण
-
news6 years agoMaha Shivratri Celebration
-
news7 years agoSunni (Shimla) : Governor of H.P., B. Dattatreya Presides 2nd Anniversary of Sunni Centre as Chief Guest
-
news7 years agoशिमला : नशा एवं शराब के रोकथाम को लेकर विशेष कार्यक्रम
-
Shimla5 years agoशिमला (हि.प्र.) हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ अरलेकर को ब्रह्माकुमारी बहनों ने रक्षा सूत्र बांधा
-
Shimla5 years agoShimla- हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर द्वारा “आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर”
-
Shimla6 years agoTried Raksha-bandhan to Governor of Himachal & Minister Virender Kanvar
-
news5 years agoShimla (HP) – ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र शिमला द्वारा मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर को राखी बाँधी गयी- Brahma Kumaris Tied Rakhi to Chief Minister of HP






















