Connect with us

news

Shimla (HP) – ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र शिमला द्वारा मुख्यमंत्री​ श्री जयराम ठाकुर को राखी बाँधी गयी- Brahma Kumaris Tied Rakhi to Chief Minister of HP

Published

on

22  अगस्त 2021  ब्रह्मा कुमारी बहनों ने रक्षाबंधन के उपलक्ष में शिमला के बहुत सारे प्रतिष्ठित लोगो को सप्ताह भर राखी बाँधी  | मुख्यमंत्री निवास पर भी श्री जयराम ठाकुर  मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश को ब्रह्मा कुमारी रजनी बहन, ब्रह्मा कुमारी सुनीता बहन ने रक्षाबंधन का संदेश सुनाते हुए उनकी कलाई पर रक्षा बंधन बाँधा और आत्मिक स्मृति का तिलक लगाया | राजयोगी भ्राता भारत  भूषण जी ने भी संस्था की विशिष्ट सेवाओं से अवगत कराया और माउन्ट आबु आने का हार्दिक निमंत्रण दिया | उसके बाद मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी बहन साधना को भी बी के बहनों ने रक्षाबंधन बांधा |
इसके अतिरिक्त भ्राता सुरेश भारद्वाज कैबिनेट मंत्री को उनके निवास  पर रक्षा बंधबाँधी न बाँधा | बहन मोनिका एस पी शिमला ,बहन सत्या कौंडल महापौर शिमला को भी राखी बाँधी गयी विजय कुमार शर्मा ,सुशील कुमार शर्मा अतिरिक्त  पुलिस अधीक्षक को भी राखी बाँधा गयी |
फोटो कैप्शन:
A) बी के  रजनी बहन मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जयराम ठाकुर को राखी बांधते हुए |
C) बी के रजनी बहन बी के सुनीता बहन और भारत भूषण भाई मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जयराम ठाकुर को रक्षाबंधन के पश्चात ईश्वरीय सौगात देते हुए |
D) मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जयराम ठाकुर के साथ सामूहिक फोटो  |
E) बी के सुनीता बहन और बी के  भारत भूषण भाई सुरेश भारद्वाज शहरी मंत्री  को रक्षाबंधन के  पश्चात ईश्वरीय सौगात देते हुए |
F) बी के सुनीता बहन, भ्राता भारत भूषण बहन सत्या कौंडल महापौर शिमला को रक्षाबंधन के पश्चात ईश्वरीय सौगात देते हुए |
G) बी के सुनीता बहन, बहन मोनिका  एस पी शिमला को राखी बांधते हुए |

news

Meeting with the Hon’ble President of India ​Smt Droupadi Murmu

Published

on

By

BK Rajni, Incharge, Brahma Kumaris Center Shimla, Sister BK Sunita, Incharge, Brahma Kumaris Center Shimla City meeting with Smt Droupadi Murmu, Hon’ble President of India at Rastrapati Bhawan, Himachal Pradesh Shimla. Also present are BK Bharat Bhushan, BK Om Prakash, BK Shyam Lal,  and Bk Hridya Ram.

Continue Reading

news

Shimla – शिमला( हि.प्र.)- भ्राता राजेंद्र विश्वनाथ अरलेकर, राज्यपाल हिमाचल प्रदेश को राजभवन में ईश्वरीय राखी बांधी

Published

on

By

शिमला( हि.प्र.)    भ्राता राजेंद्र विश्वनाथ अरलेकर राज्यपाल हिमाचल प्रदेश को राजभवन में शिमला में  प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की ओर से बीके बहनों ने उनकी कलाई पर ईश्वरीय राखी बांधी | इस अवसर पर बीके रजनी बहन, बी के सुनीता बहन ने उन्हीं से कुछ शुभ संकल्प भी कराये और साथ-साथ  साइंटिस्ट एवं इंजीनियरिंग विंग के राष्ट्रीय सेमिनार के लिये माउंट आबू का निमंत्रण भी दिया राज्यपाल महोदय ने भविष्य के सेमिनार में जाने की अपनी इच्छा जाहिर की। |  राज्यपाल महोदय को ग्राम विकास प्रभाग के योगिक खेती के बारे मेडिकल विंग की सेवाओं से तथा जेल आदि में की जाने वाली सेवाओं से अवगत कराया |

 

Shimla – शिमला( हि.प्र.)- भ्राता राजेंद्र विश्वनाथ अरलेकर, राज्यपाल हिमाचल प्रदेश को राजभवन में ईश्वरीय राखी बांधी

Continue Reading

news

Maha Shivratri Celebration

Published

on

By

परमात्मा का सत्य ज्ञान देकर मनाया महिला दिवस

  • वर्तमान समय हमें मूल्यनिष्ठ बनने का संदेश दे रहा है

  • मुख्यालय की तरफ से मंत्री जी को स्मृति चिन्ह भेंटकर किया सम्मानित

  • महिला दिवस के साथ-साथ महाशिवरात्रि कार्यक्रम का आयोजन

  • ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा मानव को मूल्यों से सम्पन्न बनाया जा रहा है

  • ब्रह्माकुमारी बहनें विश्व कल्याण का कार्य कर रही हैं

नवयुग टाइम्स, संवादाता, हिमाचल प्रदेश
सुन्नी, हिमाचल प्रदेश। ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था महिलाओं के उत्थान के लिए ग्रामीण अंचलों में जाकर समाज से छुआछूत, अंधविश्वास तथा व्यसन जैसी बुराइयों को दूर कर मानव को मूल्यों से सम्पन्न बनाने का कार्य कर रही है।


वे ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा ओम शांति भवन में संयुक्त रूप से आयोजित महाशिवरात्रि और महिला दिवस के कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बोल रहे थे। आगे उन्होंने कहा कि अध्यात्म को जीवन में अपनाने से हम अनेक बुराइयों से बच जाते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ब्रह्माकुमारी बहनें शिव शक्ति बन विश्व कल्याण का कार्य कर रही है। आगे उन्होंने कहा कि वर्तमान समय परिवर्तन का समय चल रहा है। जो हमें मूल्यनिष्ठ बनने का संदेश दे रहा है।

  • जीवन जीने की कला सिखाता है राजयोग मेडिटेशन

चंडीगढ़ की ब्रह्माकुमारी अनिता बहन ने कहा कि नारी प्रारंभ से ही पूजनीय थी। नारी के अंदर परमात्मा ने वो शक्ति दी जो कि किसी भी परिस्थिति का सामना कुशलता पूर्वक कर सकती है। राजयोग मेडिटेशन जीवन जीने की कला सिखाता है। जिससे हम अपने जीवन को सहज ही परिवर्तन कर सकते हैं।

  • परमात्मा का सत्य ज्ञान मानव को देव तुल्य बनाता है

ब्रह्माकुमारी संस्था के मुख्यालय माउंट आबू से पधारे बीके प्रकाश ने भाई ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा भौतिकता की चकाचौंध ने मानव को स्वयं से दूर किया ही है साथ ही साथ उसे परमात्मा से भी दूर कर दिया है। जिसके कारण मानव आज विकारों के वशीभूत होता जा रहा है। ऐसे समय में परमात्मा के द्वारा दिया जा रहा सत्य ज्ञान ही मानव को पुनः देव तुल्य बना सकता है।
महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर बीके प्रकाश भाई द्वारा माननीय मंत्री जी को मुख्यालय की तरफ से स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

  • ये भी रहे उपस्थित

इस अवसर पर गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, ग्रामीण मंडलाध्यक्ष शिमला दिनेश ठाकुर, शिमला के उपमंडलाधिकारी मनोज कुमार, जिला पंचायत अधिकारी विजय वरागटा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में आम नागरकि उपस्थित थे। सभी सम्मानित अतिथियों को ईश्वरीय सौगात भेंटकर सम्मानित किया गया।

Continue Reading

Brahma Kumaris shimla